@ अरईबंद के बंजारे परिवार पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़, गांव में शोक की लहर
संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
तखतपुर। तखतपुर क्षेत्र में नियति के क्रूर खेल ने एक परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। सड़क दुर्घटना में माँ की मृत्यु का समाचार सुनकर अस्पताल पहुँचे बेटे और उसके मित्र की, वापस लौटते समय एक अन्य भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। एक ही दिन में परिवार के तीन सदस्यों की असमय मृत्यु से पूरे क्षेत्र के ग्राम अरईबंद में गहरा शोक व्याप्त है। माँ की हुई थी पहली दुर्घटना ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अरईबंद निवासी इंद्राबाई बंजारे की तबीयत खराब थी, जिसके कारण उन्हें इलाज के लिए तखतपुर लाया जा रहा था। शाम लगभग 4:00 बजे, रास्ते में ही दुपहिया वाहन से गिर जाने के कारण हुए हादसे में इंद्राबाई बंजारे की दर्दनाक मृत्यु हो गई। शव देखकर लौट रहे बेटे को काल ने ग्रासा माँ की दुर्घटना में मृत्यु की खबर मिलते ही, इंद्राबाई के पुत्र संत बंजारे (पिता सुखचैन) अपने मित्र जितेंद्र बंजारे (पिता गोरेलाल) के साथ अपनी दुपहिया वाहन से तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र, माँ का शव देखने पहुँचे।

यह दुखद था कि माँ की मृत्यु का समाचार देने और अन्य जानकारी साझा करने के लिए जब दोनों मित्र रात में वापस गाँव लौट रहे थे, तभी यह भयावह हादसा हुआ। रात्रि लगभग 9:00 बजे, ग्राम खपरी के पास सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से उनकी दुपहिया वाहन (मोटरसाइकिल) टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि संत बंजारे और जितेंद्र बंजारे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।


