पत्नी को आया गुस्सा : पति का प्राइवेट पार्ट चबा डाला..!

- Advertisement -
Oplus_16908288

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक अजीबो-गरीब और दर्दनाक मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के बीच एक पत्नी ने शराब के नशे में धुत अपने पति पर इस कदर गुस्सा निकाला कि उसके प्राइवेट पार्ट को ही दांतों से काट डाला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। हर कोई चौंकाने वाली कहानी को सुनकर हैरान है। पति के प्राइवेट पार्ट पर 8 टांके लगाए गए। पति ने अपनी पत्नी पर कराया जुर्म दर्ज। उस वक्त युवक शराब के नशे में धुत्त था तभी उसकी पत्नी अपने पति के साथ झगड़ने लगी और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दिया, इसके बाद गुस्से में आकर पत्नी ने दांतो से अपने पति के प्रायवेट पार्ट को काट दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विवाद से झगड़ा… झगड़े से दर्दनाक वारदात तक

घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के बनेकेला गांव की है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित शख्स पेशे से राजमिस्त्री है  अपनी पत्नी  और तीन बच्चों के साथ सामान्य जीवन बिता रहा था। शुक्रवार को पत्नी और ननंद के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। बात बढ़ी तो मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी बीच पति नशे की हालत में पहुंचा और झगड़ा शांत कराने लगा। लेकिन शराब में धुत पति को शांत कराने के बजाय पत्नी का पारा चढ़ गया। गुस्से में पति से झगड़ना शुरू कर दिया। और अचानक झगड़े के बीच उसने पति के प्राइवेट पार्ट को दांतों से काट लिया।

Oplus_16908288

अस्पताल में भर्ती… लगे 8 टांके

गंभीर चोट से कराहता हुआ पति किसी तरह घर से बाहर निकला। परिजनों ने तत्काल लैलूंगा अस्पताल पहुंचाया।  डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में 7 से 8 टांके लगाए। शारीरिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया, लेकिन वह मानसिक रूप से भी सदमे में है।

Oplus_16908288

पत्नी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

घटना के बाद पीड़ित ने थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। लैलूंगा पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि झगड़े की वजह और पारिवारिक परिस्थितियों को भी गंभीरता से जांचा जा रहा है।
घटना के बाद घर के अन्य सदस्य उसे लैलूंगा अस्पताल लेकर गए, जहां डाॅक्टरों ने उसका ईलाज शुरू किया, इससे उसके प्रायवेट पार्ट में 8 टांके लगे, ईलाज के बाद पीड़ित लैलूंगा थाना पहुंचा और मामले की शिकायत करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया, इस मामले की पुष्टि करते हुए लैलूंगा SDOP सिद्धांत तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, और आरोपी महिला के खिलाफ 296 बीएनस, 115 (2) बीएनएस, 118 (1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

Oplus_16908288

 

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -