“”बिलासपुर बास्केट””

- Advertisement -

*बिलासपुर एवं आसपास की प्रमुख खबर एक ही खबर में मिलेगी आप “”बिलासपुर बास्केट”” को खोलेंगे और पढ़ने के बाद लाइक, शेयर जरूर करिएगा*

मंदिर को अपवित्र करने के बाद बिलासपुर में तनाव, बाइक में लगाई आग

Oplus_16908288

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के खमतराई अशोक नगर मुरूम खदान स्थित पठान मोहल्ले के पास स्थित मंदिर को अपवित्र करने की घटना के बाद मोहल्ले में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी। मकान और बाइक में तोड़फोड़ की गई, बाइक में आग भी लगा दी गई। एक ठेले को भी पलटा दिया गया। पुलिस ने मंदिर को अपवित्र करने वाले आरोपित अशरफ को शुक्रवार की रात ही गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार की सुबह मोहल्ले के 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
इनकी हुई गिरफ्तारी
वैद्यनाथ यादव निवासी मुरुम खदान सरकंडा, ओमप्रकाश मानिकपुरी निवासी अशोक नगर सरकंडा, करण यादव निवासी मुरुम खदान सरकंडा, कैलाश साहू सरकंडा कैलाश साहू सरकंडा, मोहम्मद इसराइल सरकंडा, अरमान खान सरकंडा, सलमान खान सरकंडा, शहादत खान सरकंडा को गिरफ्तार किया गया है।

Oplus_16908288

पिकनिक मनाने गए शहर के तीन युवक बहे
बिलासपुर। शहर के दयालबंद निवासी अंकुर कुशवाहा, अशोक नगर निवासी पियूष भोई, सरकंडा निवासी स्वर्णरेखा ठाकुर और मोनिका सिंह जांजगीर चांपा जिले के पटोरा क्षेत्र स्थित देवरी पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाने गए थे। शाम को सभी नदी में नहा रहे थे, तभी पानी के तेज बहाव में स्वर्ण रेखा बहने लगी उसे बचाने के लिए पियूषऔर अंकुर ने पानी में छलांग लगा दी। पानी में बहाव तेज होने के कारण तीनों पानी में गायब हो गए। पुलिस और डीडीआरएफ की टीम ने पानी में बह युवक और ड्यूटी की तलाश शुरू कर दी है।

Oplus_16908288

सीएमडी कॉलेज और ग्रीन गार्डन मैदान में लगेगी पटाखा दुकान

बिलासपुर। इस बार पटाखा बाजार की जगह दुकानों की संख्या पर निर्धारित की गई है। कुल 120 दुकानें लगानी है। दुकानों की संख्या को देखते हुए नगर निगम इस बार ग्रीन गार्डन मैदान के साथ ही सीएमडी कॉलेज मैदान में पटाखा लगाने की अनुमति दी है। स्थान पक्का होने के बाद अस्थाई पटक दुकानदार तैयारी में जुड़ गए हैं। त्रिवेणी भवन और छठ घाट में पटाखा दुकान लगाने की मांग व्यापारियों द्वारा की जा रही है। इस बार जीएसटी में कमी होने के कारण कुछ सस्ता हो सकता है।

Oplus_16908288
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -