पिछड़ा वर्ग को कांग्रेस ने कभी सम्मान नहीं दिया : अरुण साव

- Advertisement -

*पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मलेन में शामिल हुए संभाग के मंत्री विधायक और कार्यकर्ता*

संतोष श्रीवास पत्रकार मो.9098156126
बिलासपुर। पिछड़ा वर्ग मोर्चा संभागीय सम्मलेन में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी पिछड़ा वर्ग से आते है और पिछड़ा वर्ग के उत्थान में काम कर रहे है। पिछड़ा वर्ग को मोदी जी के आने के बाद सम्मान मिल रहा है। पिछड़ा वर्ग के प्रधानमंत्री बनने से कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। राहुल गांधी के दादा, नानी और पिता थे तब जातीय जनगणना की याद नहीं आई और सत्ता से बाहर जाते ही याद आ रही है। जातीय जनगणना से सबसे बड़ा फायदा पिछड़ा समाज को होगा। ओबीसी समाज को कोई जागरूक कर रहा है वह है बीजेपी। जो पाकिस्तान में घुसकर मार सकता है वह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। एक पेड़ मां के नाम से सभी कार्यकर्ता एक पेड़ जरूर लगाएं। जनता, सरकार और देश के लिए वन नेशन, वन इलेक्शन जरूरी है।

Oplus_16777216

आज भारतीय जनता पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा संभागीय सम्मलेन का आयोजन किया गया बिलासपुर स्थित सिम्स सभागार में संभाग भर से मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिसमें जाती जनगणना,एक देश एक चुनाव और संकल्प से सिद्धि तक और एक पेड़ मां के नाम को के लक्ष्य कर कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ का यह पांचवां सम्मेलन था जिसका उद्देश्य मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भाजपा के इस महत्वपूर्ण मिशन के लिए तैयार करना है। आज हुए इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन में डिप्टी सीएम अरुण साव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह, छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री लखनलाल देवांगन सहित संभाग के विधायक और बड़े पदाधिकारी शामिल हुए
सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर कार्यकर्ताओं को मिशन मोदी से जुड़ने आग्रह किया गया।

भाजपा सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में ओबीसी वर्ग को ज्यादा प्रतिनिधित्व दिया : किरण देव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कि छत्तीसगढ़ में डा रमन सिंह की नेतृत्व वाली सरकार में पिछड़ा वर्ग हितों को ध्यान में रखते हुए लाखों ओबीसी विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ मिला राज्य के प्रमुख शहरों में नवीन छात्रावासों का विस्तार किया गया। रमन सिंह सरकार द्वारा सशक्त सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस के जरिए ओबीसी सहित राज्य में स्वास्थ्य बीमा मुक्त इलाज आवास योजना और जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई जिसका सीधा लाभ ओबीसी वर्ग को मिला भाजपा सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में भी ओबीसी वर्ग को ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व मिले इस बात की चिंता की विष्णु देव साइन की नेतृत्व वाली सरकार ने स्थानीय निकायों में ओबीसी आरक्षण को 50% तक बढ़ाया जिस पंचायत व शहरी निकायों में समाज का प्रतिनिधित्व ऐतिहासिक रूप से बढ़ा। सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर और पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद ने संबोधित किया स्वागत भाषण कार्यक्रम के संयोजक सुश्री रितु चौरसिया एवं आभार वाचन सह संयोजक राजेश यादव ने किया कार्यक्रम का संचालन पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश का समिति सदस्य दिलेंद्र कौशिल ने किया।

प्रदेश में ओबीसी की संख्या ज्यादा, भागीदारी ज्यादा रहेगी : कृष्ण कुमार

संभागीय सम्मलेन के आयोजनकर्ता पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक ने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा 52 प्रतिशत जनसंख्या ओबीसी की है, इस हिसाब से राजनीति एवं अन्य क्षेत्र में भागीदारी ज्यादा होनी चाहिए। जाति जनगणना हो जाने के बाद सबसे ज्यादा फायदा ओबीसी को ही होगा। इसलिए प्रदेश भर में ओबीसी सम्मेलन किया जा रहा है। मोदी जी के वन नेशन वन इलेक्शन के आ जाने से सभी को फायदा होगा।

सम्मेलन में छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री लखनलाल देवांगन, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक सुशांत शुक्ला, प्रणव मरपच्ची, प्रेमचंद पटेल, पूर्व विधायक नारायण चंदेल, भूपेन्द्र सवन्नी, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, प्रदेश महामंत्री खिलावन साहू, पूजा विधानी महापौर, राजेश सूर्यवंशी जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित जायसवाल, दीपक सिंह, कृष्णकुमार कौशिक शैलेन्द्र यादव, संतोष कौशिक गुरुजी, ललिता संतोष कश्यप, लव श्रीवास, नरोत्तम श्रीवास, रमेश जायसवाल, रत्नाकर मोनू श्रीवास, विकास श्रीवास, दिनेश साहू मंडल अध्यक्ष विजयपुर, नैनलाल साहू मंडल अध्यक्ष तखतपुर, देवेन्द्र कश्यप महामंत्री विजयपुर, शिव यादव सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष विजयपुर, बलराम पटेल सरपंच लोखंडी, विनय श्रीवास, निखिल श्रीवास, सहित पिछड़ा वर्ग के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -