
संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
बिलासपुर। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर बीजेपी कार्यालय बिलासपुर में संबोधित करते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 को फिरोजशाह कोटला मैदान दिल्ली में सम्मेलन हुआ जिसमें जनसंघ के नाम से पार्टी बना जिसमें अटल बिहारी बाजपेई जी प्रथम अध्यक्ष बनें। आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इसमें 10 करोड़ से ज्यादा लोग सदस्य बन गए है। सबसे ज्यादा पंच से लेकर सांसद तक जनता पार्टी से है। हमने जो कहा वही किया इसलिए आज बड़ी पार्टी बनी है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ मिलना ही पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। रामनवमी पर सभी को अशेष शुभकामनाएं। राम हमारी आस्था का विषय है, मंदिर का निर्माण किसी अन्य दल ने नहीं किया उपेक्षित रखा। मोदी जी ने इसको यथार्थ रूप दिया और मंदिर का भव्य निर्माण कराया। धारा 370 समाप्त हुआ है। देश की एकता के लिए मोदी जी ने बहुत कुछ किया है। वफ्फ बोर्ड का अध्यादेश लाया गया। कांग्रेस पार्टी द्वारा सन 2014 के लोकसभा चुनाव से पूर्व 126 वफ्फ बोर्ड बनाया गया था। कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की है। समाज के अंतिम व्यक्ति का उन्नति हो, यही बीजेपी का मुख्य उद्देश्य है।

इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कहा कि बीजेपी स्थापना दिवस पर पंच से लेकर सांसद तक विजई जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं। आज जो स्वरूप पार्टी में दिखाई दे रहा है वह कार्यकर्ताओं के बलबूते पर है। सन 1951 गठित होकर से आज विशाल वृक्ष बन है जिसमें सभी वरिष्ठों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
किशोर राय पूर्व महापौर ने कहा कि जब देश में जनसंघ की स्थापना नहीं हुई थी, तब कांग्रेस बीजेपी की मजाक उड़ाती थी। लेकिन श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी बाजपेई जी ने हार नहीं मानी और आज विश्व के बड़ी पार्टी बनाकर लोगों को सही रास्ता दिखाया।

सभा को महा पौ र श्रीमती पूजा विधानी ने संबोधित करते हुए सभी कार्यकताओं को राम नवमी एवं दुर्गा पूजा की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज विश्व में नबर एक पार्टी कार्यकर्ताओं के बदौलत बनी है। कार्यकर्ताओं ने सभी चुनाव जीत कर पार्टी का दमखम दिखाया है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष मोहित सिंह ने संचालित किया।

इस अवसर पर कृष्ण मूर्ति बांधी जी, अरुण सिंह चौहान, मोहन श्रीवास, किशोर राय, राकेश तिवारी सकरी, रवि मेहर,mic मेंबर श्याम साहू, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
