प्रत्येक छात्र बनवा ही लें अपना अपार आईडी, बाद में पड़ सकता है पछताना

- Advertisement -

स्कूलों में बन रहा *अपार आईडी*, जानें, क्या फायदे है इस अपार आईडी के

संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
बिलासपुर।  आधारकार्ड के बाद अब *अपार आईडी* का आमजन विशेषकर छात्रों के माता पिता और पालकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस अपार कार्ड में एक बड़ी समस्या पालकों के लिए सामने आने वाली है कि आधारकार्ड और दाखिला खारिज में नाम  समान होने पर ही अपार आईडी बनेगा। अगर आधार कार्ड और दाखिला खारिज में कोई भी असमानता होगी तो अपार आईडी नहीं बनेगा। चूंकि दाखिला खारिज में नाम दर्ज करते वक्त आधारकार्ड नहीं देखा जाता था या पुराने छात्रों का उस समय आधारकार्ड बना नहीं था। अब चुकी सभी का अपार  आईडी बनाने स्कूलों में आदेश मिल चुका है। कई स्कूलों में 10वीं और 12वीं का अपार कार्ड बन चुका है। वहीं कई स्कूल के शिक्षकों को अपार आईडी बनाने का आदेश तो हो चुका है पर प्रशिक्षण अभी तक नहीं हुआ है। इस विषय में तखतपुर विकासखंड में 23और 24 नंबर को प्रशिक्षण रखा गया है। इसके पहले प्राचार्य सहित हेडमास्टर इसका प्रशिक्षण ले चुके है और अपार आईडी बनाने जुट गए है। 

छात्र निःसंकोच बनवाएं अपार आईडी : बैरागी
इस सम्बन्ध में बीईओ तखतपुर श्री बैरागी जी ने अपील करते हुए कहा कि सभी पालक अपने अपने बच्चों का स्कूल में जाकर अपार आईडी बेझिझक जरूर बनवाएं। इसमें किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। भविष्य में आधार कार्ड जैसे ही इसकी उपयोगिता रहेगी। आने वाले समय में जिस प्रकार बैंक में सभी कार्य डिजिटल हो चुका है। ठीक इसी प्रकार छात्रों के सभी रिकॉर्ड इस *अपार आईडी* में रहेगा। जो उनके आगे की पढ़ाई के लिए अनिवार्य होगा। अपार आईडी बनाने में अभी दाखिला खारिज को मुख्य आधार मानकर छात्र यदि कोई सुधार करना हो तो आधारकार्ड में अपना नाम, जन्मतिथि या अन्य सुधार करवा लें ताकि दाखिला खारिज और आधार कार्ड दोनों में सेम नाम और जन्मतिथि होने पर ही अपार आईडी बन सकेगा।

क्या है अपार आईडी
अपार आईडी का फ़ुल फ़ॉर्म है, ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री। यह भारत में सभी छात्रों के लिए डिज़ाइन की गई एक पहचान प्रणाली है। यह कार्ड, वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी के तहत आता है।

इस कार्ड से जुड़ी कुछ खास बातेंः
*यह एक 12 अंकों का नंबर होता है. 
*यह आधार कार्ड की तरह ही यूनिक होता है.
*यह कार्ड एक बार बनने के बाद, स्कूल बदलने पर भी असर नहीं पड़ता. 
*इस कार्ड में छात्र की शैक्षणिक उपलब्धियां और अन्य रिकॉर्ड दर्ज होते हैं. 
*इस कार्ड से छात्रों को स्कॉलरशिप, एजुकेशन लोन, सरकारी योजनाओं का लाभ, अवॉर्ड्स आदि लेने में आसानी होती है. 
*इस कार्ड से सरकार को योजना बनाने में भी मदद मिलती है. 
इस कार्ड से जुड़े कुछ फ़ायदेः
*यह छात्रों की प्रगति पर नज़र रखने में मदद करता है.
*यह शिक्षा में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करता है.
*यह दक्षता बढ़ाता है और धोखाधड़ी को कम करता है.
*यह छात्रों के समग्र विकास के लिए सह-पाठ्यचर्या उपलब्धियों को शामिल करता है. 

Oplus_131072
Oplus_131072

image description

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -