बाइक सहित नदी में डूब रहे युवकों के लिए सचमुच भगवान बने मोहन, महेश और करन

- Advertisement -

@ बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने किया पुरस्कृत

@ नदी में डूबती जिंदगी को भगवान बन मोहन, महेश और कर्ण ने दी नया जीवन


संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126

मल्हार। थाना मस्तूरी की चौकी मल्हार मना डेरा रोड पर पड़ने वाली लीलगार नदी को पार करते समय नदी में गिरे दो युवकों की जान बचाकर मोहन केवट, महेश व करन केवट ने मानवता की मिसाल पेश की है।  जांजगीर-चांपा मल्हार क़े बिच नदी में मोटरसाइकिल सहित गिरे दो युवकों की जान बचाने में मोहन केवट एवं उनके साथियों ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए दोनों युवकों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया।

Oplus_16908288

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनाडेरा निवासी मोहन लाल केवट, पिता पचूराम राम, उम्र 24 वर्ष, अपने साथी महेश केवट, पिता रामप्रसाद केवट, निवासी मनाडेरा, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा, तथा आदित्य केवट (करण), निवासी मल्हार तेज बहाव मैं डूबते लोगों की जान बचाई। मोहन लाल केवट एवं उनके साथियों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए लकड़ी की सहायता से नदी में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकालने में सफलता हासिल की। नदी में गिरने वाले दोनों युवक गुड़ा टंडन, पिता मोतिया टंडन एवं दुर्गेश टंडन, पिता मोतिया टंडन, निवासी चकरबेड़ा, चौकी मल्हार बताए गए हैं। समय रहते किए गए इस साहसिक प्रयास से दोनों युवकों की जान बच गई और उन्हें सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया। मोहन लाल केवट एवं उनके साथियों की तत्परता, साहस और मानवता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Oplus_16908288

मोहन लाल केवट एवं उनके साथियों ने संकट की घड़ी में अपनी जान की परवाह किए बिना जिस साहस और मानवता का परिचय दिया, वह समाज के लिए प्रेरणादायी है। उनके इस साहसिक कार्य से अन्य लोगों को भी विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की प्रेरणा मिलती है।

Oplus_16908288

मोहन लाल केवट, महेश केवट एवं आदित्य केवट (करण) को उनके इस सराहनीय एवं साहसिक कार्य के लिए एसएसपी श्री रजनेश सिंह  द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके साहस, तत्परता एवं मानवतापूर्ण कार्य की सराहना की गई।

Oplus_16908288
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -