प्रदेश में बीजेपी का दो साल का कार्यकाल ” जै श्री राम” : ननकी राम कंवर

- Advertisement -

@विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रामन सिंह पर लगाए गंभीर आरोप
@सीजी पीएससी के घोटाले को सामने लाने वाले और पूर्व गृहमंत्री है ननकी राम कंवर
@कार्यकर्ता है नाखुश, बिना पैसा दिए कोई काम नहीं हो रहा
संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
बिलासपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर का कहना है केंद्र की सरकार ठीक चल रही है लेकिन प्रदेश की सरकार तो …. जै श्री राम है…। भाजपा का एक भी कार्यकर्ता खुश नहीं है। कोई भी काम बिना पैसे के नहीं हो रहा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि पार्टी में पार्टी के लोगों को हराने का काम डॉक्टर रमन सिंह जैसे लोग करते हैं। रमन सिंह उन्हें तीन बार हराने का प्रयास किया है। पार्टी के सभी नेताओं को पता है। कार्रवाई करना चाहिए लेकिन नहीं करते। नक्सलवाद के सवाल पर श्री कंवर ने कहा कि जब मैं गृह मंत्री था उसी समय हमने निर्णय कर लिया था कि नक्सलवाद को खत्म करेंगे, लेकिन उस समय के केंद्र सरकार ने एक पैसे की मदद नहीं की और न ही फोर्स भेजा…। उस समय केंद्र सरकार में बैठे लोग ही नक्सलियों को मदद कर रहे थे। एक सवाल के जवाब उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का काम ठीक है लेकिन राज्य सरकार काम तो “जय श्री राम” है। हमारा एक भी कार्यकर्ता खुश नहीं है और न ही जनता खुश है। भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि कोई भी काम बिना पैसे के नहीं हो रहा है।

Oplus_16908288
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -