” बालक भागवत प्रभु का सत्संग 2 जनवरी को बिलासपुर में शाम 5 बजे से

संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
बिलासपुर। वृंदावन से भक्त अकाम दास जी और बालक भागवत प्रभु जी के साथ दो और भक्त जन भागवत् गीता के उद्देश्य को बताने 2 जनवरी को बिलासपुर आ रहे हैं । बिलासपुर में 2 जनवरी 26 दिन शुक्रवार को शाम 5 बजे देवकीनन्दन दीक्षित सभागार में सत्संग होगा ।

ज्ञात हो कि भक्त भागवत प्रभु जी मात्र छह वर्ष के है। वे विलक्षण प्रतिभा के धनी और श्री कृष्ण के अनन्य भक्त हैं। वे तीन साल की उम्र से ही कृष्ण भक्ति में लीन है तथा भागवत गीता के हजारों श्लोक कंठस्थ हैं। आयोजक दुर्गोत्सव महिला समिति और मोर चिनहारी छत्तीसगढ़ की टीम ने भक्तजनों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो भक्तिमय हो आनंद लें।


