@ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने बीजेपी के ट्रिपल इंजन सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
बिलासपुर। कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय पांडे और जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी भाजपा सरकार पर गौ वंश की हत्या कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिछले पौने दो साल में 5 लाख पशुधन राज्य से गायब हो गए। जिसमें ढाई हजार की दुर्घटना और भूख से मौत हुई है। श्री पाण्डेय और केशरवानी ने कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार के राज में गौ वंश की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है, गाये भूख से और दुर्घटना से मर रही है।

कांग्रेस शासन में गोठान योजना एवं गोबर खरीदी से गाय थी सुरक्षित
भाजपा की सरकार बनने के बाद बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था किए कांग्रेस सरकार के द्वारा चलाई जा रही गौठान योजना और गोबर खरीदी योजना को बंद कर दिया गया। जिसके कारण पिछले पौने दो साल में चारे पानी के अभाव में भूख से तथा खुले में घूमने के कारण सड़को पर एक्सीडेंट से बड़ी संख्या में गायों की लगातार मौत हो रही है। समाचार पत्रों के माध्यमों में जो खबरें आई है उसके अनुसार पौने दो वर्ष में 850 से अधिक गाय सड़को पर कुचल कर मार दी गई। लगभग 1200 से अधिक गाय भूख से चारे पानी के अभाव में मारी गई। 200 से अधिक गाय जहरीला पदार्थ आदि खाने से मारी जा चुकी है। साय सरकार गौ वंश की हत्या करवा रही है।

गायों की तस्करी कर भिजवा रही सरकार
कांग्रेस के दोनो अध्यक्षों ने प्रेसवार्ता में कहा कि गौठान बंद होने के कारण आवारा घूम रहे गौवंश जब एक समस्या के रूप में सामने आई तो सरकार ने अघोषित रूप से एक बेहद ही क्रूर निर्णय लिया और गौवंश की तस्करी को बढ़ावा देने शुरू कर दिया। जब प्रदेश कांग्रेस की सरकार थी तो 2023 में लगभग 14 लाख गौवंश का व्यवस्थापन 10800 गोठानों के माध्यम से होता था। उनके चारे पानी की व्यवस्था होती थी। गायों के मौत के मामले में कांग्रेस ने अभी तक 6 कमेटिया बनाई है उनकी रिपोर्ट और हमने जो अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव वालों से चर्चा कर जानकारी एकत्रित की वह बहुत ही चौंकाने वाली वाली और दुखद है। दो साल में प्रदेश के गांवों और शहरों में पशुओं की संख्या 40 फीसदी तक घट गई है। अर्थात राज्य से पिछले दो सालों में लगभग 5 लाख से अधिक गो वंश गायब हो गए। दुर्घटना से मरने वाली भूख से मरने वाली कुल गायों की संख्या तो लगभग 2 हजार से ढाई हजार तक है। फिर ये लगभग पांच लाख गाय कहा गई ? सीधा मतलब है उनकी तस्करी कर यूपी और महाराष्ट्र के स्लाटर हाउस में पहुंचाई जा रही है।
