मस्तूरी में मातम : पति के सामने पत्नी और छह साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा

- Advertisement -

@ रहवासी इलाके में तेज रफ्तार पर लगाम क्यों नहीं लगा पा रही पुलिस
@ लगातार हादसे के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहा प्रशासन
@ लगातार हो रहे हादसे से लोगों में बढ़ी नाराजगी

@ हादसे को जिसने भी देखा आंखे हुई नम 

संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126

मस्तूरी।  थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां और उसकी छह माह की मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति बाल-बाल बच गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम कुआं बोड़सरा निवासी अशोक यादव अपनी पत्नी शिवरात्रि यादव और छह माह की बेटी कनिका यादव के साथ बुधवार सुबह घर लौट रहे थे। सुबह करीब 8:45 बजे वे मस्तूरी थाना अंतर्गत स्टेट बैंक के सामने जयरामनगर मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक क्रमांक CG 08 W 1435 ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और ट्रक के पिछले पहिए के नीचे मां और मासूम बेटी आ गईं। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले में मस्तूरी पुलिस ने अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -