जिसके जीवन में लक्ष्य नहीं, वह नहीं हो सकता सफल : शिवप्रकाश

- Advertisement -

@ विकसित भारत अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल फ़्रोफेशनल मीट कार्यक्रम में शामिल हुए जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी

संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
बिलासपुर। विकसित भारत अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल फ़्रोफेशनल मीट कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय संगठन सह महामंत्री शिव प्रसाद ने कहा कि 2047 को विकसित भारत लक्ष्य लेकर 11 वर्ष आगे बढ़ चुके है। विवेकानन्द जी ने एक महासभा में कहा था कि भूखे को पहले रोटी दो, मोदी जी गरीबों के ऊपर सबसे पहले काम किया। एक प्रश्न अक्सर आता है कि गरीबी का मानक क्या है..? विकास की सबसे नीचे पायदान में होने वाला व्यक्ति ही गरीब है। अंत्योदय यही लोग कहलाएगा। बिजली, पानी, मकान, शौचालय, इनकी प्राथमिकता है, अंत्योदय को लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम मोदी जी ने इन 11 वर्षों में किया है। भारत का नीति आयोग के अनुसार 26 करोड़ लोग गरीबी से ऊपर आ चुके है। रोटी, कपड़ा, मकान और दवाई उनकी आवश्यकता पूरी हो रही है।

डायरेक्ट खाता खुलने से किसानों एवं महिलाओं को हो रहा लाभ

किसानों और महिलाओं के खाते में डायरेक्ट पैसा आ रहा है। वंदे भारत ट्रेन की कल्पना मोदी जी की देन है।
2004 में 11वे स्थान पर भारत की अर्थव्यवस्था था, अभी 2025 में 4थे स्थान पर 2029 में 3रे अर्थव्यवस्था तक पहुंच जाएंगा। 2014 के बाद रक्षा के क्षेत्र में 34 गुना वृद्धि हुई है, अब हम शस्त्र खरीदने वाले नहीं, बेचने वाले बन गए है। अब ब्रह्मोस भारत के लखनऊ में बनने लगा है। शिव और सती को जोड़ने वाली संस्कृति भारत की है। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान से स्त्री पुरुष का अनुपात बढ़ा है। पहले इनका अनुपात 835 था जो अब बढ़कर 935- 950 की रेशियों पर पहुंच चुका है। मोदी जी ने सत्ता में आते ही स्वच्छता, एक पेड़ मां के नाम, सौर ऊर्जा लेना, वंदे भारत जैसे ट्रेन चलाकर दुनिया के सामने अपनी ताकत और उच्च सोच को दर्शाया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धर्मजीत सिंह एवं भूपेंद्र सावनी

देश को घोर निराशा, भ्रष्टाचार से निकाला : अरुण साव
जब देश में घोटाला, घोर निराशा, जवाबदेह नेतृत्व की कमी थी, तब नरेंद्र मोदी नाम का मसीहा आया, जिनके आने के बाद पहली बार लग रहा कि इस देश में जनजन की रक्षा करने वाली सरकार आई है। आज भारत चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। आज ऑपरेशन सिंदूर से देश प्रेम आम लोगों तक बढ़ा है। मोदी की स्वच्छता की बात करे तो मोदी जी के एक आह्वान पर पूरे देश में कितना स्वच्छ हुआ है।

Oplus_16908288

प्रधानमंत्री नहीं प्रधान सेवक बनकर काम करे मोदी : तोखन साहू
सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री और बिलासपुर संसद तोखन साहू ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष के कार्यकाल प्रधान सेवक के रूप में काम करूंगा। ना खाऊंगा ना खाने दूंगा,,,जिसके कारण आज भ्रष्टाचार में कमी आई है। विकास की अवधारणा को गरीबों के विकास से जोड़ा है। 81 करोड़ के लोगों को मुफ्त चावल मिल रहा है। 4 करोड़ से ज्यादा आवास मोदी जी दे चुके है। बैंक से आम लोग जुड़े इसलिए सभी लोगों का खाता खोला गया। घर घर महिलाओं के सम्मान के शौचालय बनाया जा रहा है। 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाया जा सकता है। आयुष्मान योजना से 5 लाख से ज्यादा का उपचार हो रहा है। पहले आतंकवादी घटनाओं पर जवाबी कार्रवाई नहीं होता था, केवल घटना की निंदा करते रह जाते थे। ऑपेशन सिंदूर के तहत पाक के घर में घुसकर आतंकवाद को सबक सिखाया जाएगा। धारा 370 बारूद का ढेर है, ऐसा बोला जाता था, लेकिन मोदी ने धारा 370 हटाकर कश्मीर में अमन चैन लाने काम किया है। मुस्लिम समाज की महिलाओं के लिए तीन तलाक लाया गया। जिससे महिलाएं सुरक्षित हुई है।

पांच दशक में कांग्रेस देश को सुरक्षित नहीं कर पाए : किरण देव सिंह

सशक्त भारत सुरक्षित भारत 2047 तक करने का लक्ष्य मोदी जी ने रखा है। 11 वर्षों में मोदी जी ने इस पर काम किया है। पांच छह दशकों तक शासन में रहने के बाद सशक्त भारत बनाने के लिए काम नहीं हुआ। आतंकवाद और नक्सलवाद के ऊपर कार्य हो रहा है। आतंकवाद याने बाहरी आसामाजिक तत्वों से लड़ना और नक्सलवाद याने आंतरिक असामाजिक तत्वों से लड़ना है। मेक इन इंडिया के तहत आईं एस विक्रांत, ब्रह्मोस, आकाश, अग्नि 5, निर्भय आदि के आविष्कार से हमारी सैन्य क्षमता बढ़ा है। देश में रहकर ही हमारे सैनिकों ने पाक के 41 ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, पवन साय, अमर अग्रवाल, धरम लाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, पुन्नू लाल मोहले, भूपेंद्र सवननी, रजनीश सिंह, दीपक सिंह, मोहित जायसवाल, किशोर राय, राजेश सिंह, विनोद तिवारी, महेंद्र जैन, प्रदीप कौशिक, कृष्णाकुमार साहू, संतोष कश्यप, मुंगेली मंडल अध्यक्ष डॉ राजीव श्रीवास, प्रणव शर्मा, डीआर श्रीवास, अशोक श्रीवास, नरोतम श्रीवास, संतोष श्रीवास पत्रकार, चंद्रशेखर पांडे, आशीष श्रीवास, देवी प्रसाद साहू, राजकमल साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने किया।

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -