देश में मोदीराज के आने से पाक कर रहा “दे दाता के राम हमको अल्लाह मिले” : धर्मजीत सिंह

- Advertisement -

@ विधायक ने गिनाई मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धि
@ विजयपुर किला के पास करोड़ों की लागत से जल्द निर्माण होगा एनीकट और मंदिर में शेड निर्माण

संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
तखतपुर/ विजयपुर। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर देशभर में भारतीय जनता पार्टी “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 स्वर्णिम वर्ष” मना रही है। इसी सिलसिले में तखतपुर/विजयपुर मंडल में एक खास कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विधायक धर्मजीत सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एक नया आत्मविश्वास पाया है। उन्होंने कहा, “2014 के बाद से देश ने सिर्फ विकास की रफ्तार नहीं बढ़ाई, बल्कि गरीब, किसान, महिला, युवा सभी वर्गों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचा है।” ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की स्थिति दयनीय हो गई है, मजाकिया अंदाज में विधायक ने कहा कि पाक अब “दे दाता के राम हमको अल्लाह मिले” बोल रहा है।

जो संकल्प मोदी ने 2014 में लिया था, वह अब हो रहा सिद्ध

संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के तहत तखतपुर मंडल में मुख्य वक्ता विधायक धर्मजीत सिंह ने पाकिस्तान को ललकारते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत आज तीसरी अर्थव्यवस्था की और अग्रसर है वहीं पाकिस्तान गरीबी झेल रहा है। हम किसी की लकीर मिटा कर नहीं हम खुद लकीर खींचते है और विकास की गाथा लिख रहे है। तखतपुर कॉलेज में साढ़े सात लाख का सौंदर्यीकरण, सकरी में कॉलेज, उसलापुर स्टेशन का नवीनीकरण, अमेरी अंडर ब्रिज का कार्य, तखतपुर में फ्लड लाइट खेल मैदान आदि आदि कार्य तेजी से हो रहे है।

Oplus_16908288

सोलर ऊर्जा मोदी जी की है महत्वकांक्षी योजना : कौशिक

पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष कौशिक ने कहा कि मोदी जी के आने के बाद खाता खुलवाया और आज महतारी वंदन का पैसा सीधे खाते में आ रहा है। सौर ऊर्जा के लिए महत्वकांक्षी योजना चालू किया है। बहुत कम खर्च में ऊर्जा या बिजली मिलेगा। स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य हो रहा है। सबसे ज्यादा आवास योजना आम लोगों को अब मिल रहा है।
8 जून से 25 जून तक लगातार मंडल एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा : साहू
मंडल अध्यक्ष नैन लाल साहू ने कहा कि जिला स्तरीय और मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बूथ स्तर और शक्ति केंद्रों पर गांव गांव जाकर मोदी जी के 11 साल के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने का जो काम किया है उसको घर घर तक बताने के लिए कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसके लिए मुख्य वक्ता घोषित किया गया है।

मोदी जी के 11 साल और कांग्रेस कार्यकाल में कोई तुलना नहीं : दिनेश साहू

विजयपुर में सभा को संबोधित करते विधायक धर्मजीत सिंह 
विजयपुर में विधायक, कार्यक्रम संयोजक संतोष कौशिक गुरुजी सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन

विजयपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ने कहा कि कांग्रेस शासन को कोई काम नहीं होता था। आवास का काम पूरी तरह बंद कर दिया गया था। केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन की सरकार से तेजी से विकास हो रहा है। विजयपुर के लिए 6 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से विजयपुर में एनीकट का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। साथ ही मंदिर में शेड भी बनाए जाने की घोषणा विधायक धर्मजीत सिंह जी कर चुके है। कार्यक्रम का सफल संचालन रामनाथ निर्मलकर ने किया। इस असवर पर ललिता संतोष कश्यप, गौरहा जी, यादव जी सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Oplus_16908288

इनकी रही उपस्थिति

तखतपुर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में धर्मजीत सिंह विधायक, संतोष कौशिक गुरुजी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, डॉ माधवी वस्त्रकार जनपद अध्यक्ष, राकेश तिवारी उपाध्यक्ष, प्रदीप कौशिक, ललिता संतोष कश्यप, कृष्ण कुमार साहू, अशोक ठाकुर, दिनेश राजपूत, नैन लाल साहू, प्रीतम कश्यप, बंशी पाड़े, अमित मंदानी, राजेश तंबोली, ज्ञान सिंह ठाकुर, अश्वनी श्रीवास, बलराम श्रीवास, गीता यादव, कविता महेश यादव, लव कुमार पांडे, मलय जहानी, दिलीप तोलानी, ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, संतोष श्रीवास पत्रकार, ईश्वर देवांगन, गणेश शिवहरे, जुनैद अहमद, कैलाश देवांगन, सुरेश देवांगन, सुनील प्रियंका आहूजा, राजकुमार यादव, राकेश तिवारी, राहुल तिवारी,, जिला क पंचायत सभापति अंबिका साहू, नूरिता प्रदीप कौशिक, अश्विनी शर्मा, माधो देवांगन, लव कुमार पांडेय, राघवेंद्र पांडे, लखन धनकर, नानू देवांगन, नर्मदा धुरी, निहाल साहू, सुरेश देवांगन, सुरेश ठाकुर, अंकित अग्रवाल गुल्लू, शिव देवांगन,जुनैद जिंदरान, अजय यादव, सरजू यादव, दिलीप श्रीवास, तेजेश्वर सिंह, तिलक देवांगन, होजू, जाकिर, अकिल रिजवी, सूर्या कश्यप, टीकाराम, सतीश कश्यप, विश्वनाथ यादव, मोहित राजपूत, ईश्वर राजपूत, कोमल सिंह ठाकुर, संदीप खांडे, इस्लाम अंसारी, पवन गुप्ता, कैलाश देवांगन, सुरेश देवांगन, संदीप साहू, ज्ञान सिंह, जय दुबे सहित अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रीतम कश्यप एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री प्रमोद ठाकुर ने किया।

Oplus_131072
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -