महिलाओं की शक्ति को संसार में सबसे दिखाने का काम अहिल्या बाई होलकर ने किया : कौशिक

- Advertisement -
Oplus_16908288

300वी जयंती पर याद की गई अहिल्या बाई होलकर

Oplus_16908288

संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126

तखतपुर। देवी अहिल्या बाई होलकर की जयंती पर जेएमपी महाविद्यालय तखतपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कृष्ण कुमार कौशिक ने कहा कि जिनकी विश्व में ख्याति हो, जिसका सद्चरित्र हो, उनको पुण्यलोक कहते है। केवल चार लोग को ही पुण्यश्लोक की उपाधि मिला है जिसमें श्री विष्णु भगवान, राजा नल, युधिष्ठिर और देवी अहिल्या बाई होलकर को मिला हुआ है। लोकमाता की उपाधि इसलिए दिया गया था कि वे सभी रूपों में ममतामई माता के रूप में कार्य किया। मातोश्री की उपाधि उनको ही मिला है। 29 साल तक निष्कंटक कार्य करना, एक महान शासक का निशानी है। वे पूरे तन्मयता पूर्वक शासन की। महिलाओं की शक्ति को संसार में सबसे दिखाने का काम होलकर परिवार ने किया। सभा को नारायण पाली ने कहा कि अहिल्या बाई होलकर बचपन से ही मेधावी थी। हालांकि जल्दी विवाह हो गया था। अपने पति से साथ वे शासन की। लेकिन पति की मृत्यु के बाद सत्ता संभाली और विकसित राष्ट्र का निर्माण किया। अहिल्या बाई होलकर को इस लिए याद किया जाता की वे सड़क, हॉस्पिटल, कुवां बावली, मंदिरों का निर्माण कराया।
जेएमपी महाविद्यालय तखतपुर जन भागीदारी के अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने कहा कि विधायक धर्मजीत सिंह जी के प्रयास से महाविद्यालय के लिए खेल ग्राउंड के लिए राशि की घोषणा हो चुकी है। मोदी जी देशभर में एक लक्ष्य लेकर काम कर रही है। मैं उनके लिए एक लाइन कहता हूं,,,
तुम सोच रहे हो बादलों की उड़ानों तक,
मेरी नजर तो है सूरज के ठिकानों पर,,,
आभार प्रदर्शन प्राचार्य श्री दूबे जी ने किया।
इस अवसर पर कृष्ण कुमार कौशिक, अशोक ठाकुर, कृष्ण कुमार साहू, नैन लाल साहू, दिनेश राजपूत, श्रीमती ललिता कश्यप, प्राचार्य विनोद कुमार दुबे जी, वक्ता नारायण पाली, अंकित अग्रवाल पार्षद, प्रमोद ठाकुर, प्रीतम कश्यप, मंडल कार्यसमिति सदस्य संतोष श्रीवास, श्रीमती मालती यादव, श्यामा रमा नंदी, लव पांडे, अश्वनी शर्मा, राघवेंद्र पांडेय, ज्ञान सिंह ठाकुर, लखन लाल धनकर सहित महाविद्यालय परिवार के स्टाफ, एनसीसी कैडेट, एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Oplus_16908288
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -