
अनिल तिवारी, पत्रकार मो 9131683101
बिलासपुर। बीजेपी बिलासपुर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, विधायक तखतपुर श्री धर्मजीत सिंह, पांचों मंडल अध्यक्षों नैन लाल साहू, दिनेश साहू, राजकुमार निर्मलकर, रवि मेहर, एवं विनोद यादव के अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा तखतपुर के पांच भाजपा मंडल तखतपुर, विजयपुर, काठाकोनी, सकरी और गनियारी मंडल के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी की है। तखतपुर और सकरी मंडल से संतोष श्रीवास पत्रकार एवं अशोक श्रीवास घुरू वाले को मंडल कार्य समिति सदस्य में चुना गया है।
सभी मंडल में श्रीवास समाज को मिला सम्मान
श्रीवास समाज बिलासपुर संभाग में 6 सदस्यों के चुने जाने पर हर्ष व्याप्त है। ज्ञात हो कि संतोष श्रीवास पत्रकार होने के साथ ग्राम बेलसरी के सक्रिय बीजेपी कार्यकर्ता होने के साथ साथ श्रीवास समाज बिलासपुर संभाग में निर्वाचित कोषाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे है। संतोष श्रीवास नगरीय निकाय चुनाव 2028 में वार्ड 15 से बीजेपी की ओर से पार्षद का टिकट दावेदार थे। जिन्हें मंडल कार्यसमिति में सदस्य बनाया गया है। अशोक श्रीवास किसान मोर्चा में मंत्री है, जो बूथ सचिव के साथ साथ सक्रिय बीजेपी कार्यकर्ता है उन्हें मंडल कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। वहीं उत्तम श्रीवास जो कि वर्तमान में सेवा सहकारी समिति पाली के अध्यक्ष है उन्हें भी भाजपा मंडल कार्य समिति सदस्य विजयपुर मंडल बनाया गया है। काठाकोनी मंडल से श्रीमती श्यामाता श्रीवास मंत्री एवं बहुत ही पुराने बीजेपी कार्यकर्ता राजकुमार श्रीवास मुन्ना को मंडल कार्य समिति सदस्य बनाया गया है। गनियारी मंडल में जनपद सदस्य निर्वाचित श्रीमती सावित्री बलराम श्रीवास को मंडल कार्य समिति सदस्य बनाया गया। इस तरह से पांचों मंडल में श्रीवास समाज को महत्व देकर बीजेपी ने सामाजिक समीकरण को मजबूत बनाने का काम किया है।
