संतोष श्रीवास पत्रकार मो 9098156126
बिलासपुर। जिला पुलिस बिलासपुर द्वारा 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोनी में पदस्थ श्रीमती रंजना मानिकपुरी ने महिला सम्मान में सुंदर गायन प्रस्तुत किया। जिस पर कलेक्टर, पुलिस कप्तान सहित आला अधिकारियों ने जमकर तारीफ की।
इस अवसर पर कलेक्टर अवनीश शरण आईपीएस, एसपी रजनेश सिंह, एडिसनल एसपी अर्चना झा, एडिसनल एसपी करियारे जी एवं समस्त पुलिस अफसर सहित महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मी उपस्थित थे।
महिला सम्मान कार्यक्रम पुलिस मैदान में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर स्वयं कप्तान रजनेश सिंह ने कविता के माध्यम से नारी शक्ति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान एन के रंजना मानिकपुरी के द्वारा महिला सम्मान मे गायन प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी अधिकारियो ने ताली बजाकर खूब प्रशंसा किया एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
