नए साल में शहर हुआ खून से लथपथ, मुरूम खदान में मिला मजदूर का शव

- Advertisement -

बिलासपुर : शहर के अशोक नगर स्थित मुरुम खदान अटल आवास क्षेत्र में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान चंदवा गोलू उर्फ खगेंद्र बरगाह (25) के रूप में हुई है, जो रोजी-मजदूरी करता था। युवक के गले में चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

image description

सुबह टहलने निकले स्थानीय निवासियों ने खदान के पास खून से सनी लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक के गले पर गहरे घाव मिले हैं, जो किसी धारदार हथियार से किए गए प्रतीत होते हैं।

पुलिस ने बताया कि मृतक चंदवा गोलू उर्फ खगेंद्र बरगाह अशोक नगर का निवासी था और मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता था। परिजनों के अनुसार, वह सोमवार रात घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, जिसमें आपसी रंजिश, लूटपाट या अन्य कारण शामिल हैं।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

 

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -