सरकारी नौकरी के लिए आयु सीमा बढ़ी साथ ही पुलिस कर्मियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश

- Advertisement -
बेरोजगार और लंबी ड्यूटी से परेशान पुलिस कर्मियों को मिली राहत
संतोष कुमार श्रीवास मो. 9098156126
प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों को सरकारी नौकरी के लिए आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट अगले पांच वर्षों तक जारी रहेगी। इसका लाभ 31 दिसंबर 2028 तक मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष की थी अब बढ़ाकर 40 वर्ष कर दी गई है। वहीं अन्य विशेष वर्गों के लिए अधिकतम सीमा 45 वर्ष रहेगी।
अब 6 हजार आरक्षक पदों पर होगी भर्ती
एक अन्य निर्णय के अंतर्गत छत्तीसगढ़ पुलिस के जिला पुलिस आरक्षक संवर्ग में भर्ती के लिए वर्ष 2018 में 2,259 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। पांच वर्ष बाद आरक्षक संवर्ग के 5,967 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।
राज्य सरकार ने पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के के आदेश पत्र के अनुसार आरक्षक से निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों को साप्ताहिक अवकाश प्रदान करने के लिए समय-समय पर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -