दुल्हन की विदाई बनी अंतिम यात्रा, भीषण हादसे में दुल्हन सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत, कार में लगी आग

- Advertisement -
जांजगीर चांपा। भीषण हादसे में 5 लोगो को जान चली गई है। हादसा इतना भीषण का की कार में आग लग गई।  इस वक्त की बड़ी ख़बर जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र से है जहां शादी की खुशी एक पल में गम में बदल गई। अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है बलौदा गांव से सोनी परिवार की बारात शिवरीनारायण गई थी। जहां शादी की रस्म पूरी करने के बाद आज सुबह दुल्हन की विदाई हुई। फिर कार में सवार होकर दूल्हा, दुल्हन सहित पांच लोग वापस बलौदा लौट रहे थे। कार मुलमुला थाना क्षेत्र के पकरिया जंगल के पास पहुंची ही थी कि अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दी। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि इसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया।

बलौदा के सोनी परिवार हुए हादसे का शिकार

जानकारी के मुताबिक दुल्हन की विदाई कर लौट रहे बाराती झूलन पकरिया (अकलतरा)के पास पहुंचे थे इसी बीच अनियंत्रित ट्रक ने कार को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए,वही इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया है। बलौदा निवासी सोनी परिवार के बेटे शुभम सोनी की शादी शिवरीनारायण निवासी नेहा से शनिवार रात को हुई। रविवार तड़के विदाई के बाद दुल्हा शुभम, दुल्हन नेहा, शुभम के पिता ओमप्रकाश सोनी (50), फूफा सरजू सोनी (66) और बुआ रेवती सोनी एक ही कार से घर लौट रहे थे।
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -