वोटरों को साधने भरोसा यात्रा के भरोसे जुट रही कांग्रेस

- Advertisement -

आत्मजीत सिंह बने बिलासपुर विधानसभा प्रभारी, आज बिलासपुर के भरोसा यात्रा में होंगे शामिल

सन्तोष कुमार श्रीवास 9098156126 तखतपुर, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव आत्मजीत सिंह मक्कड़ को बिलासपुर विधानसभा का कांग्रेस प्रभारी बनाया गया है। इस पर मक्कड़ ने कहा कि उन्हें जिस तरह विश्वास के साथ बड़ी जिम्मेदारी दी गई है वह पूरा निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करेंगे। आज बिलासपुर में आयोजित कांग्रेस की भरोसा यात्रा में अजय माकन के साथ आत्मजीत मक्कड़ भी शामिल होंगे। ज्ञात हों कि आत्मजीत सिंह के पिता जगजीत सिंह मक्कड़ तखतपुर विधानसभा के पूर्व विधायक है। और उनको माता नगर पालिका तखतपुर की अध्यक्ष भी रह चुकी है। इस बार तखतपुर विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा में दावेदारों को भीड़ ज्यादा ही बड़ गई है। सिटिंग एमएलए रश्मि आशीष सिंह के अलावा जगजीत सिंह मक्कड़, संतोष कौशिक के नामों की चर्चा जोरों पर है। जिताऊ प्रत्याशी को ही टिकट देने पर सरकार बना पाने का दावा किया जा रहा है।

जन कल्याणकारी नीतियों से छत्तीसगढ़ में बनेगी कांग्रेस की सरकार : मक्कड़

जगजीत सिंह मक्कड़ ने एक चर्चा के दौरान कहा कि जनमानस के प्रिय और किसानों के हितैषी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जन कल्याणकारी नीतियों से छत्तीसगढ़ के लोग प्रभावित है। आज कांग्रेस के भरोसा यात्रा गांधी चौक तखतपुर से निनागबंद, पूरा, बेलपान, हरदी होकर पुनः तखतपुर में समाप्त होगी। जिस तरह से लोगो का रुझान सरकार के प्रति दिख रहा है, निश्चित ही प्रदेश में सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। मेरे पुत्र को प्रभारी बनाए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री ts सिंह देव छत्तीसगढ़ प्रभारी शैलजा व अध्यक्ष दीपक बच के प्रति आभार जताया है। साथ ही क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

 

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -